congress-leader-akshay-rajkhowa-will-join-bjp-on-monday
congress-leader-akshay-rajkhowa-will-join-bjp-on-monday

भाजपा में सोमवार को शामिल होंगे कांग्रेस के नेता अक्षय राजखोवा

गुवाहाटी, 31 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मंत्री अजंता नुग के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ तथा प्रभावशाली नेता अक्षय राजखोवा आगामी सोमवार को राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा में औपचापिक रूप से शामिल होंगे। असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में सोमवार को अक्षय राजखोवा औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के सूत्र ने दी है। उल्लेखनीय है कि एआईसीसी सदस्य तथा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव (मीडिया), पूर्व प्रवक्ता अक्षय राजखोवा गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय चाय बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी सेवा देने वाले राजखोवा के चुनाव से पूर्व कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने को राजनीतिक रूप से कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति करार दिया जा रहा है। वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अभूतपूर्व सफलता और सत्ता प्राप्त करने में राजखोवा ने अभूतपूर्व भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि राजखोवा का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in