congress-candidate-hussain-campaigned-in-samaguri
congress-candidate-hussain-campaigned-in-samaguri

कांग्रेसी उम्मीदवार हुसैन ने सामागुरी में किया चुनाव प्रचार

नगांव (असम), 17 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा के पहले चरण 27 मार्च को होने वाले मतदान वाले क्षेत्र में सामागुरी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। पहले चरण वाले विस क्षेत्रों में चुनाव प्रचार इन दिनों का फी जोर पकड़ चुका है। इस कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तथा उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने बुधवार को अपने चुनाव क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसी नेता रकीबुल हुसैन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस महागठबंधन अपने पांच गारंटी को सबसे पहले पूरा कर आम जनता को बेरोजगार सहित अन्य मुद्दों से निजात दिलाएगी। उन्होंने असम प्रदेश भाजपा के प्रभावशाली नेता व नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक पानी की तरह है। उन्होंने कहा कि असम के सर्वानंद सोनवाल पहले मुख्यमंत्री हैं जबकि, डॉ हिमंत विश्वशर्मा दूसरे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि 20 मार्च से असम में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर असम छात्र संघ द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन का कांग्रेस पार्टी पूरी समर्थन करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में सीएए का मुद्दा पर पूरी तरह से अस्तित्व खो चुका है। बावजूद कांग्रेस को लगता है कि इस मुद्दे में अभी भी उसके लिए कुछ बचा हुआ है। यही कारण है कि बीच-बीच में कांग्रेस सीएए को लेकर सवाल खड़े करती रहती है। लेकिन, जनता पर इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in