Chief Minister Sonowal released a book titled 'Brindabani Bastra'
Chief Minister Sonowal released a book titled 'Brindabani Bastra'

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने किया ‘बृंदाबनी बस्त्र’ नामक पुस्तक का विमोचन

-लेखकों ने श्रीमंत शंकरदेव के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने के लिए किताबें लिखने का प्रयास किया- सीएम गुवाहाटी, 30 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को असम विधानसभा के कॉन्फ्रेंस हॉल में मृणाल चंद्र कलिता द्वारा लिखित शोध आधारित पुस्तक ‘बृंदाबनी बस्त्र’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक ‘बृंदाबनी बस्त्र’ के विभिन्न पहलुओं को समेटती है, जिसे श्रीमंत शंकरदेव ने पांच सौ साल पहले तैयार किया था, रेखा प्रकाशन की ओर से देबन कलिता ने इसको प्रकाशित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोनोवाल ने लेखक को गुरुजोना के बृंदाबनी बस्त्र पर एक पुस्तक लिखने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को गुरुजन की अनोखी रचना के कई पहलुओं के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीमंत शंकरदेव एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। सोनोवाल ने लेखकों से श्रीमंत शंकरदेव के अलग-अलग पहलुओं को, जैसे एक सामाजिक सुधारक के रूप में उनकी भूमिका, आध्यात्मिक दिग्गज के रूप में, एक सांस्कृतिक जादूगर के रूप में और खेल एवं अन्य खेलों में उनके कौशल को देखते हुए आत्मसात करने का काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गुरुजन ने देश की व्यापक यात्राएं कीं। इसलिए उन्होंने राज्य के लेखकों से आग्रह किया कि वे पूरे राष्ट्र में गुरुजन की यात्रा पर प्रकाश डालने के लिए किताबें लिखें। राज्य के लोगों के सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन पर गुरुजन की भूमिका पर जोर देते हुए, सोनोवाल ने कहा कि उनकी सरकार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के अनुरूप आध्यात्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में गुरुजन के जन्म स्थान को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि असम हमेशा एक ऐसी भूमि के रूप में खड़ा है जो हमेशा अपने सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के लिए अभूतपूर्व मूल्यों को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के समृद्ध सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा के गहरे पहुलओं के साथ राज्य को विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। पुस्तक के रिलीज समारोह के अवसर पर असम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रंजीत दास, असम विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पॉल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हृषिकेश गोस्वामी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री पीयूष हजारिका, विधायक प्रशांत फुकन और कुछ अन्य गणमान्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in