chief-minister-inaugurated-tinsukia-development-authority-cultural-center
chief-minister-inaugurated-tinsukia-development-authority-cultural-center

मुख्यमंत्री ने तिनसुकिया विकास प्राधिकरण सांस्कृतिक केंद्र का किया उद्घाटन

तिनसुकिया (असम), 21 फरवरी (हि.स)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को तिनसुकिया विकास प्राधिकरण सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करने के साथ ही कचुजान खेल मैदान में बनाये जाने वाले पवेलियन की आधारशिला रखी। साथ ही उन्होंने नगर विकास विभाग के तिनसुकिया ट्रक स्टैंड का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा राज्य मंत्री संजय किसान, डिब्रूगढ़ के सांसद व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, चाबुआ के विधायक विनोद हजारिका आदि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सोनवाल ने कहा कि सन 2016 से भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में आई है। तब से लेकर अब तक राज्य वासियों की मदद से राज्य में काफी विकास के काम किये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का इसी तरह सहयोग रहा तो आने वाले समय में और भी विकास के काम किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिनसुकिया जिला को संस्कृति के रास्ते आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के केंद्र की काफी जरूरत थी। तिनसुकिया विकास प्राधिकरण सांस्कृतिक केंद्र संस्कृति के विकास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सोनोवाल ने कहा, सांस्कृति केंद्र में देशी-विदेशी संस्कृति का आदान-प्रदान होगा। जिससे हम असम की संस्कृति को विश्व स्तर पर ले जाने में सफल होंगे। इसमें इस केंद्र की अहम भूमिका होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in