chief-minister-attended-the-conference-of-panna-chiefs-of-hojai-vis-area
chief-minister-attended-the-conference-of-panna-chiefs-of-hojai-vis-area

मुख्यमंत्री ने होजाई विस क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में लिया हिस्सा

-अच्छे कार्यों के लिए लोगों ने भाजपा को स्वीकारा- मुख्यमंत्री होजाई (असम), 14 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल ने रविवार को होजाई जिला के सिलीगुड़ी बस्ती में होजाई विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के विभिन्न जाति-जनजाति के बीच मिलन कराने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ चार साल में असम वासियों के लिए काम कर आज पूरे राज्य में व्यापक परिवर्तन लाने में सक्षम हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार राज्य सरकार काम कर रही है। कांग्रेस के दिनों में शुरू हुई विभिन्न भाषा और धर्मों के लोगों के बीच संघर्ष के कारण कई निर्दोष लोगों की मौत हुई है। वर्तमान समय में पूरे राज्य में शांति का माहौल बनाने में राज्य सरकार कामयाब हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में शीर्ष पांच राज्य में असम को स्थापित करने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी। तब जाकर हम आत्मनिर्भर असम बना पाएंगे। डॉ भूपेन हजारिका, हेमांग विश्वास ने मजबूत समाज तैयार करने के लिए काम किया हैं। हमें भी उन्ही के आदर्श से प्रेरणा लेकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी पन्ना प्रमुखों को घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने असम की छात्र-छात्राओं को इसी राज्य में अध्ययन करने के लिए विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की स्थापना की है। उन्होंने कहा की सिंगापुर व भारत सरकार की संयुक्त पहल से द्वितीय कौशल विश्वविद्यालय को असम स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए 10 कोरोड़ पौधों का रोपण किया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शिलादित्य देब, विधायक शिवू मिश्र, असम प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयंत मल्ल बरुवा के साथ भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in