bjp39s-organizational-meeting-held-in-deragaon
bjp39s-organizational-meeting-held-in-deragaon

देरगांव में भाजपा की सांगठनिक सभा आयोजित

गोलाघाट (असम), 07 फरवरी (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रही हैं। हालांकि, सत्ताधारी पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान और चुनावी रणनीति विपक्षी पार्टियों की तुलना में काफी रफ्तार पकड़ चुकी है। इस कड़ी में गोलाघाट जिला के देरगांव विधानसभा अंतर्गत नेघेरिटिंग के रंगमंच में भाजपा ने पन्ना प्रमुखों का एक सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में भाजपा के राज्य स्तरीय पदाधिकारी व नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में पन्ना प्रमुखों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का मंत्र दे रही है। सम्मेलन के दौरान देरगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तथा असम चाय निगम के अध्यक्ष अमिय बोरा, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्व उपाध्यक्ष सुशीला हजारिका, ओबीसी युव मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बितुपन राइदिहिंगिया, गोलाघङाट जिला अध्यक्ष देवप्रतिम बोरा, जोरहाट जिला अध्यक्ष कामाख्या मोहन दास आदि मौजूद थे। बैठक के दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने देरगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व विधायिका सुशीला हजारिका को टिकट देने की मांग की। साथ ही इस सीट को किसी भी कीमत पर असम गण परिषद के लिए नहीं छोड़ने का आह्वान किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in