bjp-district-president-condemns-btc-em39s-attack-on-kanvay
bjp-district-president-condemns-btc-em39s-attack-on-kanvay

बीटीसी ईएम के कन्वाय पर हमले की भाजपा जिलाध्यक्ष ने की निंदा

कोकराझार (असम), 06 अप्रैल (हि.स.)। कोकराझार जिला भाजपा अध्यक्ष बिभूति बर्गियारी ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बीती रात बीटीसी पार्षद (ईएम) व भाजपा नेता अरूप कुमार दे के कन्वाई पर हमला किए जाने की निंदा की है। उन्होंने इस घटना के पीछे असम सरकार की मंत्री और बीपीएफ की उम्मीदवार प्रमीला रानी ब्रह्म पर षडयंत्र रचने का आरोप लगते हुये कहा कि वरिष्ठ विधायक और मंत्री जैसे अहम पद पर रहने के बावजूद इस तरह की घटना में शामिल होना उन्हें कतई शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि प्रमीला रानी ब्रह्म को मतदान से पूर्व ही एहसास हो गया था कि वे इस बार के चुनाव में निश्चित रूप से हार रही हैं, जिसके चलते वे बौखलाहट में इस तरह के काम को अंजाम देने में जुट गयी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से उक्त घटना कि निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उल्लेखनीय हैं कि इस घटना के संबंध में बीती रात पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि बीती रात कोकराझार जिला कोकराझार पूर्व विधानसभा क्षेत्र के शांतिनगर में अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक फकीराग्राम क्षेत्र के ईएम अरूप कुमार दे की कन्वाय पर हमला कर दिया। हमले में ईएम के साथ अंगरक्षक बाल-बाल बच गये। साथ ही इस हमले में उनके 02 वाहनों को काफी नुक्सान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी। बीती रात को ही तीन संदिग्ध आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ आरंभ कर दिया था। कोकराझार पुलिस अधीक्षक राकेश रोशन ने मीडिया को बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in