atul-bora-ridiculing-our-visit-is-ridiculous--congress
atul-bora-ridiculing-our-visit-is-ridiculous--congress

अतुल बोरा का हमारी यात्रा की आलोचना करना हास्यास्पद- कांग्रेस

गुवाहाटी 21 फरवरी (हि.स.)। राज्य में कभी भी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसको देखते हुए प्रदेश कांग्रेस की ओर से राज्य में चुनाव प्रचार को धार देने क लिए असम बचाओ आहक नामक बस यात्रा की गयी है। इस यात्रा को लेकर असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने आलोचना की थी। जिसके चलते कांग्रेस बेहद आक्रामक हो गयी है। असम प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ऋतुपर्ण कोंवर ने एक बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से मंत्री अतुल बोरा अनाप शनाप बकने लगे हैं। इसका एक उदाहरण है कि कांग्रेस पार्टी के असम बचायो आहक शीर्षक से आरंभ राजनीति यात्रा के बारे में भाजपा और सरकार व अतुल बोरा जैसे नेताओं को अब इसकी गलत व्याख्या व दुष्प्रचार करने में जुट गये हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा व अतुल बोरा जैसे नेता चाहे जितना भी कांग्रेस के बारे में दुष्प्रचार करें जनता पर इसका कोई असर नहीं होने वाला है। राज्य के लोग पहले से ही सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। भाजपा असम की रक्षा करने में विफल रही है। ऐसे में कांग्रेस की आलोचना करना व्यर्थ है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन सरकार का एकमात्र कार्यक्रम नकली वादा, विज्ञापन, आधारशिला और भूमि पूजन करना है। कोंवर ने कहा कि अतुल बोरा को पहले अपने पार्टी के इतिहास को जानना चाहिए न की कांग्रेस का। प्रदेश कांग्रेस ने "सीएए" आंदोलन के संदर्भ में अतुल बोरा को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का भी आह्वान किया। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in