असम चुनावः कामरूप (मेट्रो) जिला में 125 मतदान केंद्र होंगे महिला संचालित
गुवाहाटी, 08 मार्च (हि.स.)। महिला मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के मद्देनजर कामरूप (मेट्रो) निर्वाचन जिला में 125 पूरी तरह से महिला संचालित पोलिंग बूथों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। ऐसे बूथों में कार्य करने वाली सभी अधिकारी महिलाएं होंगी, जिन्हें विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। लैंगिक समानता की दिशा में यह पहल चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। कामरूप (मेट्रो) निर्वाचन जिला में महिलाओं द्वारा संचालित पोलिंग बूथों में 10 बूथ जालुकबारी में, गुवाहाटी (ईस्ट) में 65 मतदान केंद्र, गुवाहाटी (वेस्ट) में 20 मतदान केंद्र और 30 मतदान केंद्र दिसपुर विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इस बीच, महिला पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का कार्य कामरूप अकादमी एचएस में 06 मार्च से शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण गामी 17 मार्च तक जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद