assam-bjp-president-das-confident-bjp-will-form-government
assam-bjp-president-das-confident-bjp-will-form-government

असम भाजपा अध्यक्ष दास को यकीन, भाजपा बनाएगी सरकार

गुवाहाटी, 08 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव के सफल समापन के बाद गुरुवार को असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहाकि दो मई को असमिया जनता के आशीर्वाद से हमारे गठबंधन को बड़ी सफलता मिलेगी। अंतिम चरण के चुनाव के बाद सरकार के गठन को लेकर जारी चर्चाओं के बीच दास ने बेहद उत्साह के साथ कहा है कि निश्चित रूप से भाजपा सरकार बनाएगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के द्वारा 70 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाने के दावे पर भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहाकि इस बार भाजपा गठबंधन निश्चित तौर पर डिस्डिंग्सन के साथ सरकार बनाने में सक्षम होगा। असम की जनता के आशीर्वाद के चलते भाजपा और सहयोगी दल फिर से बड़ी सफलता हासिल करेगा। उन्होंने कहाकि पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने सर्वाधिक विकास कार्य किए हैं। इसके लिए जनता का आशीर्वाद भाजपा और सहयोगी दलों पर है। 02 मई को राज्य की जनता के साथ ही भाजपा भी खुशी मनाएगी। रंजीत दास ने आज जीत का समीकरण बताते हुए कहा कि राज्य में हुए तीन चरणों के चुनाव में भाजपा गठबंधन 126 में से 86 सीटों पर जीत हासिल होगी। अध्यक्ष के अनुसार पहले चरण के चुनाव में ऊपरी असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शादिया, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिलों में भाजपा और सहयोगी दलों को 24 सीटें मिलेंगी। बराक और मध्य असम में सहयोगी दलों को 09 समेत कुल 18 सीटें मिलेंगी। इसी तरह पर्वतीय जिला डिमा-हसाउ, कार्बी आंग्लांग, पश्चिम कार्बी आंग्लांग में 05 सीटें भाजपा गठबंधन को मिलेंगी। गठबंधन को इस बार निचले असम में 12 सीटें मिलेंगी। बीटीसी में हग्राम महिलारी की हाल के साथ ही भाजपा गठबंधन को 09 सीटें मिलेंगी। इसी तरह कामरूप, दरंग और नलबाड़ी जिलों में 11 सीटें हम जीतेंगे। पश्चिमी असम में भाजपा गठबंधन को 07 सीटें मिलेंगी। रंजीत दास ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा गठबंधन चुनाव परीक्षा में डिस्टिंग्सन के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहाकि मैं इसके लिए असम की जनता का आभार ज्ञापित करते हुए, मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। गठबंधन राज्य की जनता की मदद से इस सफलता को हासिल करने में सक्षम होगा। गठबंधन की यह जीत भाजपा, अगप और यूपीपीएल के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण संभव होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in