All Bansfour Social Service Committee constituted Central Committee
All Bansfour Social Service Committee constituted Central Committee

ऑल बांसफोर समाज सेवा समिति की केंद्रीय समिति का गठन

कोकराझार (असम) 02 जनवरी (हि.स.)। कोकराझार जिला शहर के बिहारी भवन में शनिवार को ऑल बांसफोर समाज सेवा समिति की एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता परदेशी बांसफोर ने किया। जिसमें बीटीसी के चारों जिलों के सैकड़ों की संख्या में बांसफोर समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बांसफोर समुदाय के बुद्धिजीवी और समाज सेवक के साथ-साथ सभी बांसफोर समुदाय के लोग उपस्थित थे। सभा के उदेश्य की व्यख्या बिशाल बांसफोर ने किया। इसके पश्चात सभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया। इसके पश्चात ऑल बांसफोर समाज सेवा समिति की एक नई केंद्रीय समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसहमति से रंजीत बांसफोर को केंद्रीय अध्यक्ष, बिशाल बांसफोर को केंद्रीय महासचिव नियुक्त कर 31 सदस्यीय ऑल बांसफोर समाज सेवा समिति की केंद्रीय समिति का गठन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in