असम
सीपीआई (एमएल) के नेता विवेक दास का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बिश्वनाथ (असम), 05 मार्च (हि.स.)। बिश्वनाथ जिला के 77 नंबर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस द्वारा गठबंधन के तहत सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार के लिए छोड़े जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। शुक्रवार को बिहाली पहुंचे सीपीआई (एमएल) नेता विवेक दास का कांग्रेस और सीपीआई (एमएल) के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हालांकि, कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता इसका विरोध करते भी शुक्रवार को नजर आए। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विवेक दास के स्वागत में एक बाइक रैली भी निकाली। ज्ञात हो कि बिहाली से इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कैबिनेट मंत्री रंजीत दत्ता को टिकट दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद