25 पशुओं के साथ 19 तस्कर गिरफ्तार
25 पशुओं के साथ 19 तस्कर गिरफ्तार

25 पशुओं के साथ 19 तस्कर गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 20 सितम्बर (हि.स.)। मोरीगांव पुलिस ने रविवार की सुबह गुप्त सुचना के अधार पर अभियान चलाकर पशु तस्करी में लिप्त 19 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला के बसनाघाट और तेलाही में अभियान चलाकर पांच वाहनों को जब्त किया गया है। वाहनों में 25 पशुओं को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। इस मामले में 19 लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है। मोरीगांव जिला के विभिन्न इलाकों से जागीरोड होते हुए सभी पशुओं को मेघालय के रास्ते बांग्लादेश भेजने की कोशिश की जा रही थी। जिले में चल रहे अवैध पशु तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक नंद सिंह बरकाला ने स्थानीय लोगों से पशु तस्करी के चक्र को समाप्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in