20-vultures-killed-by-eating-dead-animal-08-unwell
20-vultures-killed-by-eating-dead-animal-08-unwell

विषाक्त मृत पशु को खाने से 20 गिद्धों की मौत, 08 अस्वस्थ

तिनसुकिया (असम), 09 फरवरी (हि.स.)। तिनसुकिया जिला के सदिया में मृत पशु का मांस खाने के बाद 20 गिद्धों की मौत हो गयी। जबकि 08 गिद्धों के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बताया है कि तिनसुकिया जिला के सदिया सर्किल अंतर्गत कविबागान के घोरामारा इलाके में स्तानीय लोगों ने 28 गिद्धों को अस्वस्थ अवस्था में देखने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इस जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां से 20 गिद्धों को मृत अवस्था में बरामद किया। साथ ही 08 गिद्धों को बेहद अस्वस्थ अवस्था में पाया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि आवारा कुत्तों को मारने के लिए मृत पशु के शरीर पर विषाक्त रसायन डाल दिया गया था जिसको खाने के बाद गिद्धों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों तिनसुकिया जिला के धला में भी दो मृत पशुओं का मांस खाने के बाद 23 गिद्धों की मौत हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in