बाढ़ प्रभावित लोगों को पहुंचाई गई मदद
बाढ़ प्रभावित लोगों को पहुंचाई गई मदद

बाढ़ प्रभावित लोगों को पहुंचाई गई मदद

मोरीगांव (असम), 01 अगस्त (हि.स.)। मोरीगांव जिला के जागीरोड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनहा बेलगुरी गांव के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच गैर सरकारी संगठन द्वारा राहत पहुंचाई गई। असम खिलंजिया समाज नामक गैर सरकारी संगठन द्वारा 150 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी गई। जिस दौरान मनहा गांव पंचायत की अध्यक्ष जिनमणि डेका, युवा नेता मनजीत भट्टाचार्य और दीप कुमार डेका की देखरेख में गैर सरकारी संगठन ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in