राहत कर्मचारियों की नाव दुर्घटनाग्रस्त, चार डूबे, तीन को बचाया, नाविक लापता
राहत कर्मचारियों की नाव दुर्घटनाग्रस्त, चार डूबे, तीन को बचाया, नाविक लापता

राहत कर्मचारियों की नाव दुर्घटनाग्रस्त, चार डूबे, तीन को बचाया, नाविक लापता

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 20 अगस्त (हि.स.)। पूर्वी गोदावरी जिले के चिंतूर में बाढ़ राहत में लगी नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। नाव में नाविक सहित चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन को बचा लिया गया है जबकि एक अभी लापता है। बताया गया कि शबरी नदी के रास्ते बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचा कर वापस लौट रही थी। तभी पानी के तेज बहाव में पुल के खंभे से नाव टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नाव दो टुकड़ों में बंट गई। घटना के समय चालक के अलावा दल के तीन आदिवासी कल्याण विभाग के तीन कर्मचारी थेे। उसी समय दूसरी नाव के लोगों ने कर्मचारियों को बचा लिया। नाव चालक पेंटाय्या अभी लापता है। पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उसकी तलाशी के लिये अभियान चलाया है। रात का समय होने से राहत कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस नाव के चालक पेंट्य्या अच्छा तैराक है और वे उम्मीद करते हैं कि वह सुरक्षित निकल आयेगा। हिन्दुस्थान समाचार / नागराज राव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in