मरे जानवर का मांस खाने से 70 बीमार, छह की हालत गंभीर
मरे जानवर का मांस खाने से 70 बीमार, छह की हालत गंभीर

मरे जानवर का मांस खाने से 70 बीमार, छह की हालत गंभीर

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) 9 जुलाई (हि.स.)। विशाखापत्तनम जिले के एजेंसी क्षेत्र में मदुगुला मंडल के गुदुतरु पंचायत के मलकापलेम गांव में मांस का सेवन करने से लगभग 70 ग्रामीणों बीमार हो गए। इनमें छह की हालात गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने रात में मृत जानवर के मांस का सेवन किया था। गंभीर रूप से बीमार लोगों को पडरु जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि कुछ लोगों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गांव में लोगों ने कल रात मरे जानवार का मांस पकाया कर पूरे गांव के लोगों ने दावत की थी। देर रात इन सभी को तेज़ बुखार, पेट में दर्द, उल्टी और बदन दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने बताया कि इन सभी ने मरी गाय का मांस का सेवन किया था। हालांकि गाय का मांस होने की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पडरू की विधायक भाग्य लक्ष्मी ने गुरुवार की सुबह अस्पताल का दौरा किया और मरीज़ों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। विधायक ने डॉक्टरों को पीड़ितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इनमें कई गंभीर लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। हिन्दुस्थान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in