कर्नाटका और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने तिरुमला बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना
कर्नाटका और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने तिरुमला बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना

कर्नाटका और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने तिरुमला बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना

कर्नाटक सरकार की ओर से बनने वाली धर्मशाला का भूमि पूजन करने पहुंचे थे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 24 सितम्बर (हि.स.)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को तिरुमला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इसके तत्पश्चात दोनों ने मंदिर के परिसर में स्थित अन्नमय्या मंडपम में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी भाग लिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा तिरुमला में कर्नाटक से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक धर्मशाला के शिलान्याय करने आये थे। यहां पहुंचने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने येदियुरप्पा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने तिरुमला में मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा अर्चना की। जगन ने येदियुरप्पा को बालाजी भगवान की प्रतिमा को भेंट किए। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष के वाईवी सुब्बारेड्डी और कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने स्वामी के तीर्थ प्रसादम को दोनों मुख्यमंत्रियों को भेंट किया। तिरुमाला में बनने वाली धर्मशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। कर्नाटक सरकार 200 करोड़ रुपये की लागत से एक आवास परिसर का निर्माण करा रही है। इस भवन में प्रतिदिन 1800 लोग एक साथ प्रवास कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कल शाम को ही मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी नई दिल्ली से सीधे तिरुमाला पहुंचे थे। उन्होंने यहां भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी को पट्टु वस्त्र समर्पित किये और वेंकटेश्वर स्वामी के गरुड़ वाहन सेवा में भी शामिल हुये थे। भगवान बालाजी के ब्रह्मोत्सव के दौरान सरकार की ओर से उनको पट्टु वस्त्र समर्पित करने की परंपरा हैं। हिन्दुस्तान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in