आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6,224 नए मामले दर्ज, 41 की मौत
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6,224 नए मामले दर्ज, 41 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6,224 नए मामले दर्ज, 41 की मौत

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 03 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य में कोरोना मामलों में अब थोड़ी गिरावट दिख रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 72,861 नमूनों का परीक्षण गया। इस दौरान राज्यभर में कोरोना के 6,224 मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना से 41 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 7,13,014 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया। राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों और घर में 55,282 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 6,51,791 लोगों को स्वास्थ्य सुधार के बाद विभिन्न हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। राज्य में अब तक 5,941 लोग कोरोना संक्रमण से मर चुके हैं। इनमें कृष्णा जिले में छह, चित्तूर जिले में पांच, पूर्वी गोदावरी में पांच, गुंटूर में चार, प्रकाशम में चार, विशाखापट्टनम में चार, नेल्लोर में तीन, अनंतपुर, कड़प्पा और श्रीकाकुलम जिलों में दो और विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 7,798 मरीजों के विभिन्न अस्पतालों से स्वास्थ्य सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सा विभाग ने कहा कि आज तक, 60,21,395 नमूनों का परीक्षण किया गया है। हिन्दुस्तान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in