आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार , दो ने ली शपथ
आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार , दो ने ली शपथ

आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार , दो ने ली शपथ

अमरावती (आंध्र प्रदेश) , 22 जुलाई (हि.स.)| आज राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया | राज्यपाल ने दो विधायकों को राज्यमन्त्री पद की शपथ दिलाई | राजभवन के दरबार हॉल में बुधवार को दोपहर में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया| राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श्रीनिवास वेणुगोपालकृष्णा और डॉ. सिदिरी अप्पाराजू को राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ दिलाई। समारोह विधान परिषद के सभापति शरीफ, विधानसभा अध्यक्ष तमिनमनी सीताराम, मुख्यमंत्री वाईएस जगन के अलावा उपमुख्यमंत्रियों और नए मंत्रियों के परिवार के सदस्य उपस्थिति रहे। जानकारी मिली है कि वेणुगोपालकृष्ण को सड़क-निर्माण विभाग और अप्पलाराजु को मत्स्य और पशुधन विभाग सौंपा जा सकता है | कोरोना के मद्देनजर राजभवन में कई पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई। हिन्दुस्थान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in