कृष्ण कुमार सिंह के समर्थकों ने सुशील मोदी और भूपेंद्र यादव का पुतला फूंका
कृष्ण कुमार सिंह के समर्थकों ने सुशील मोदी और भूपेंद्र यादव का पुतला फूंका

कृष्ण कुमार सिंह के समर्थकों ने सुशील मोदी और भूपेंद्र यादव का पुतला फूंका

गया, 24 जून (हि.स.) ।भाजपा के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह के समर्थकों ने बुधवार की शाम यहाँ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव का पुतला फूंका। इस दौरान इन दोनों नेताओं के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व जान-बूझकर पार्टी के वरिष्ठ और भूमिहार समाज से आने वाले नेताओं की उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह को इस बार एमएलसी के लिए नामित नहीं किया गया। यह गया ही नहीं बल्कि पूरे मगध प्रमंडल के लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह पूरे मगध प्रमंडल को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं लेकिन जान-बूझकर एक साजिश के तहत उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने इस बार उन्हें एमएलसी का उम्मीदवार नहीं बनाया । ऐसे नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है जो पंचायत चुनाव जीतने की भी औकात नहीं रखते हैं । हिंदुस्थान समाचार/ पंकज कुमार/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in