कोविड को फैलने से रोकने के लिए सामुदायिक स्तर पर निगरानी बेहद जरूरी: डॉ. हर्ष वर्धन
कोविड को फैलने से रोकने के लिए सामुदायिक स्तर पर निगरानी बेहद जरूरी: डॉ. हर्ष वर्धन

कोविड को फैलने से रोकने के लिए सामुदायिक स्तर पर निगरानी बेहद जरूरी: डॉ. हर्ष वर्धन

कोविड को फैलने से रोकने के लिए सामुदायिक स्तर पर निगरानी बेहद जरूरी: डॉ. हर्ष वर्धन - देश में 1,87,904 लोग निगरानी में, 2023 सैंपल की जांच में 52 नमूने पॉजिटिव पाए गए नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने मंगलवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी), कंट्रोल रूम, प्रयोगशाला का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केन्द्र के निदेशक डॉ. एसके सिंह से बात की और स्थितियों का जायजा लिया। इसके साथ ही राज्यों के कोविड 19 संदिग्ध और पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क की जानकारी जुटाने वाले अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात भी की। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हर एक मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखने का काम चौबीसों घंटे करने वाले राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के हर अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। एनसीडीसी के प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि इसके सारे कर्मचारी और अधिकारी लीड रोल प्ले कर रहे हैं, क्योंकि इन्हीं से प्राप्त जानकारियों से कोरोना के मरीजों का पता चल पा रहा है। अपने कर्तव्य को निभाते हुए वे खुद के जीवन को भी संकट में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे। उन्होंने यह भी कहा कि क्वारंटाइन में रखे लोगों की सख्त निगरानी रखने की भी जरुरत है। अगर इनमें छोटे बच्चे, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाएं शामिल हैं तो इनका विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी कोशिशों में सहयोग करें और सही जानकारी दें, कुछ छुपाए नहीं और न ही कोई अफवाह फैलाएं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में 1,87,904 लोग निगरानी में रखे गए हैं और 35,073 लोगों ने इस अवधि को पूरा कर लिया है। इनमें से संदिग्ध पाए गए 2023 सैंपल की एनसीडीसी ने जांच की जिसमें 52 नमूने कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए। हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in