korba-revenue-minister-unveiled-the-statue-of-maharaj-agrasen
korba-revenue-minister-unveiled-the-statue-of-maharaj-agrasen

कोरबा : राजस्व मंत्री ने किया महाराज अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण

कोरबा, 22 फरवरी (हि स) I कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 01 में स्थित अग्रसेन तिराहे पर महाराज अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण सोमवार को प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। भव्य समारोह में महाराज अग्रसेन के जयकारे के साथ प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध और गणमान्य नागरिक साक्षी बने। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राजस्व मंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज महाराज अग्रसेन जी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा हेतु सदैव तत्पर रहता है। कोरबा अग्रवाल समाज की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, समाज सेवा का क्षेत्र हो, आपात परिस्थितियों जैसे कोविड काल में कोरबा के अग्रवाल समाज ने आम जरूरतमंदों के लिए अनाज, भोजन, दवाईयाॅं और आवास सुविधा उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा के नागरिकों ने उनपर विश्वास व्यक्त करते हुए लगातार तीन बार विधायक चुना और सरकार ने उन्हें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस तरह से वे अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रदेश और कोरबा के लिए जितना संभव हो पा रहा है सेवा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि यहां आरंभ होने जा रहे मेडिकल काॅलेज की है। अन्होेंने आगे बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार से 230 करोड़ की राशि मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए मंजूर हो गई है और आगामी 27 फरवरी को मेडिकल काॅलेज भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जायेगा। कोरबा शहर के चिरपरिचित नाम अशोक मोदी द्वारा स्थापना के लिए उपलब्ध कराई गई अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के लिए राजस्व मंत्री ने सराहना की। कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्व मंत्री और पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने अगस्त 2019 में अग्रसेन तिराहे के सौन्दर्यीकरण के लिए भूमिपूजन किया था किन्तु कोरोना काल की वजह से कार्य पूर्णता में विलम्ब हुआ। प्रतिमा अनावरण एवं ओपेन जिम के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति श्याम सुन्दर सोनी, कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) सपना चौहान , एल्डरमैन गीता गभेल, अग्रवाल सभा के प्रथम उपाध्यक्ष शिव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष नरेश भोपालपुरिया सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित I हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in