Korba: Jan Jagran Rath Yatra to come out from seven religious places today
Korba: Jan Jagran Rath Yatra to come out from seven religious places today

कोरबा : सात धार्मिक स्थलों से आज निकलेगी जन जागरण रथ यात्रा

कोरबा, 16 जनवरी (हि.स.)। कोरबा में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रहण अभियान की शुरूआत आज होगी। जिले के सात धार्मिक स्थल से यात्राएं शुरू होंगी और 700 ग्रामों का भ्रमण करने के बाद कोरबा शहर में पहुंचेगी। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया होने के साथ ही सभी लोगों ने सहयोग देने का निर्णय लिया है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति का गठन कर इस कार्य को शुरू किया जा रहा है। जिले में भी समिति का गठन हो चुका है। आमजनों को इसकी जानकारी देने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय समिति ने लिया है, ताकि सभी क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिल सके। जिले में जन जागरण के लिए रथ यात्रा सात धार्मिक स्थानों से निकाली जाएंगी।इनमें आदिशक्ति केंद्र चैतुरगढ़, मातीन दाई, केंदई आश्रम, कोसगई दाई, मड़वारानी, चौडाहरानी व राम कचहरी फुटका पहाड़ शामिल हैं। कोरबा नगर इकाई, उपनगर इकाई, वार्डों की समिति व मोहल्लों की समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि रथ यात्रा का कार्य बेहतर ढंग से पूरा कराएं। यात्रा जिले के लगभग 700 ग्रामों का भ्रमण करते हुए 23 जनवरी को शहर में प्रवेश करेगी। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in