korba-elephant-crushed-woman-who-broke-tendu-leaves-died-on-the-spot
korba-elephant-crushed-woman-who-broke-tendu-leaves-died-on-the-spot

कोरबा : तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई मौत

कोरबा, 10 मई (हि स) I कोरबा जिले में हाथियों का आतंक अभी जारी है। सोमवार सुबह कुदमुरा रेंज अंतर्गत तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला को हाथी ने कुचल दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह ९:३० बजे लगभग दिलमोंती पति साधराम राठिया जो ग्राम गीत कुंवारी तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी, महिला को हाथी ने कुचल के मौत के घाट उतार दिया। महिला की उम्र लगभग 46 वर्ष बताई जा रही है। इस बारे में कोरबा डीएफओ प्रियंका पांडेय का कहना है कि यह हाथी रविवार रात को रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ से निकलकर सीमावर्ती वन परिक्षेत्र कुदमुरा में प्रवेश किया है और हम लोग हाथी आने की सूचना ग्रामीणों को दे नहीं पाए। अक्सर हाथी आने की मुनादी कराई जाती है ताकि ग्रामीण सजग हो कर रहें व सुरक्षित स्थानों पर जाने के साथ ही वनोपज तोड़ने या अन्य कार्य के लिए जंगल की ओर न जाएं I लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। हाथी मित्र दल, गजराज वाहन और वन अमले ने रात में और न सुबह कोई चेतवानीपूर्ण मुनादी कराई गई। बहरहाल मौत के बाद अब वन अमला अपनी विभागीय कार्रवाई में जुट गया है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in