kondagaon-surajpur-incident-a-live-example-of-unbridled-administration-and-autocratic-bureaucracy-in-the-state-lata-usendi
kondagaon-surajpur-incident-a-live-example-of-unbridled-administration-and-autocratic-bureaucracy-in-the-state-lata-usendi

कोंडागांव : सूरजपुर की घटना प्रदेश में बेलगाम होते प्रशासन और निरंकुश नौकरशाही का जीवंत उदाहरण : लता उसेंडी

कोंडागांव, 23 मई (हि.स.)। सूरजपुर कलेक्टर रणबीर कुमार शर्मा ने शनिवार को सूरजपुर नगर में चेकिंग के दौरान एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया था। वहीं उसका मोबाइल भी पटक कर तोड़ा था। थप्पड़ का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर की सोशल प्लेटफार्म पर जमकर आलोचना हो रही है। इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने प्रदेश मे फैली इस अराजकता और निरंकुश होते लोक सेवकों के आचरण को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सूरजपुर की यह घटना बेलगाम होते प्रशासन और निरंकुश नौकरशाही का जीवंत उदाहरण है। भारतीय जनता पार्टी इस व्यवहार की कड़ी निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि सूरजपुर कलेक्टर का यह आचरण सेवा, नीति, नैतिकता और सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। सिविल सेवकों को सहानुभूति रखनी चाहिए और हर समय समाज को एक उपचारात्मक स्पर्श प्रदान करना चाहिए। एक ओर जहां राज्य की जनता कोरोना महामारी जैसी विभीषिका का सामना कर रही है, हर इंसान रोजी रोटी की झंझावतों के बीच अपनों की जान बचाने की जुगत मे लगा है। ऐसे में कानून और नीति नियमों का पालन करवाने वाले अपना संयम खोकर जब बेबस जनता पर थप्पड़ और डंडे जड़ते है तो यह उनका अमानवीय चेहरा उजागर करता है। एक लोक सेवक द्वारा ऐसा आचरण और प्रदत्त शक्तियों का दुरुपयोग कतई स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in