kondagaon-six-children-of-abujhmad-were-selected-in-junior-national-archery-competition
kondagaon-six-children-of-abujhmad-were-selected-in-junior-national-archery-competition

कोंडागांव : अबूझमाड़ के छह बच्चों का जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन

आईटीबीपी 41वीं बटालियन के जवान दे रहे हैं तीरंदाजी का प्रशिक्षण कोंडागांव, 08 फरवरी (हि.स.)। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जहां स्कूल जाना भी बच्चों के लिए मुश्किल था, वहां आज आईटीबीपी के जवानों की मदद से अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेकर ओपन जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। आईटीबीपी 41 वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंदर खत्री के मार्गदर्शन में वर्ष 2016 में यहां तीरंदाजी प्रशिक्षण की शुरुआत की गई थी। आईटीबीपी के जवान त्रिलोचन मोहंतो ने तीरंदाजी के प्रशिक्षण की शुरुआत किया I वर्तमान में बालक छात्रावास के 35 बच्चे और कस्तूरबा बालिका छात्रावास के 45 बच्चों को आईटीबीपी के कोच त्रिलोचन मोहंतो तीरंदाजी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। कई छोटे बच्चे भी अब यहां बड़ी उत्सुकता के साथ तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेने आर्चरी मैदान में पहुंचते हैं। अभिभावक भी उनके साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहते हैं। तीरंदाजी के सामान काफी महंगे होते हैं, लेकिन बच्चों की लगन देखकर कई पालकों ने उन्हें तीरंदाजी के सामान उपलब्ध कराएं हैं। आईटीबीपी के सिविक एक्शन के तहत बच्चों को अभ्यास के लिए तीरंदाजी के सामान उपलब्ध करवाया जाता है। प्रशिक्षक त्रिलोचन मोहंतो ने शुरुआत में स्वयं की राशि से तीरंदाजी के सामान खरीदे और बच्चों को तीरंदाजी सिखाना शुरू किया था। आईटीबीपी और सांसद निधि से अब बच्चों को तीरंदाजी के सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशिक्षक त्रिलोचन मोहंतो ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि माड़क्षेत्र के बच्चे कोंडागांव जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 75 खिलाड़ियों ने तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था,जिसमें 09 बच्चों ने मेडल जीता राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 175 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 115 बच्चों ने मेडल जीते है। ओपन जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीरंदाजी के 06 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये बच्चे देहरादून में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in