कोंडागांव : कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गठन के लिए पर्यवेक्षक बन कोंडाांव पहुंचे जितेंद्र यादव
कोंडागांव, 21 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की राय व मंशा जानने रविवार को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रुप में कोंडागॉव पहुंचे। नगर आगमन पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस की मीटिंग लेने पहुंचे कृष्ण कुमार यादव ने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेतु सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी की । इस लकएरकह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पर जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान व्यक्ति को ही अवसर प्रदान किया जाएगा तथा सभी कार्यकर्ताओं के बीच से जो नाम तय होगा उसी नाम पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अंतिम मुहर लगाई जाएगी। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा, किसी की अनुशंसा से किसी को पद नहीं मिलेगा, बल्कि कार्यकर्ता जिसे चुनेंगे संगठन की जिम्मेदारी उसी के हाथों सौंपी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जागरूक होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता