kondagaon-from-june-12-to-17-bjp-will-reach-door-to-door-congress39s-failure
kondagaon-from-june-12-to-17-bjp-will-reach-door-to-door-congress39s-failure

कोंडागांव : 12 से 17 जून तक भाजपा घर-घर पहुंचाएगी कांग्रेस की विफलता

कोंडागांव, 10 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में 17 जून को कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं। प्रदेश सरकार को घेरने भारतीय जनता पार्टी 12 से 17 जून तक महाअभियान चलाने वाली है। इसी सिलसिले मे जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को स्थानीय अटल सदन भाजपा कार्यालय मे आयोजित हुई। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने बताया कि पार्टी वर्तमान प्रदेश सरकार की असफलता को घर-घर पहुंचाते आम लोगों से सवाल पूछेगी और विफलता की जानकारी लेगी। जिला व मंडल पदाधिकारियों को आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते कहा कि 12 जून को जिले में राज्य सरकार की असफलताओं को लेकर प्रेस कांफ्रेंस होना है। 13 से 15 जून तक हर मंडल के पांच शक्तिकेंद्रों में कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर 'जवाब तो देना ही होगा भूपेश' के तहत सरकार की असफलताओं से जुड़े सवाल पूछेंगे। वही महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों समेत अन्य वर्गों के लिए पार्टी ने दैनंदिनी से जुड़े अलग-अलग सवाल तैयार किए हैं । जनता से पूछे गए इन्ही सवालों के जवाब के आधार पर बीजेपी वर्तमान प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर जनता के कटघरे मे खड़ा करेगी । बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि बड़े बड़े लोक लुभावन वादे कर सत्ता मे आई कांग्रेस हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है। प्रदेश में जहा माफियाओं का बोलबाला है तो वही अराजकता अपने चरम पर है। जरूरी विकास कार्य भी ठप्प पड़े है। जबकि पार्टी नेताओं की अंदरूनी कलह और गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। इसी अराजकता, वादाखिलाफी और कुशासन को जनता के बीच लाकर जनता के सवालों के जवाब हम भूपेश बघेल से मांगेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in