kondagaon-chief-minister-and-mp39s-effigy-burnt-amid-slogans-of-39baliram-kashyap-amar-rahe39
kondagaon-chief-minister-and-mp39s-effigy-burnt-amid-slogans-of-39baliram-kashyap-amar-rahe39

कोंडागांव : ‘बलीराम कश्यप अमर रहे’ के नारों के बीच मुख्यमंत्री एवं सांसद का पुतला दहन

कोंडागांव, 17 मार्च (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा शहर मंडल के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को कोंडागांव के बस स्टैंड में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और बस्तर सांसद दीपक बैज का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व स्थानीय अटल सदन भाजपा कार्यालय से बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में भाजपाई भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाते बस स्टैंड पर पहुँचे। बस्तर के विकास में उल्लेखनीय योगदान के चलते यहां संचालित मेडिकल कॉलेज व अस्पताल जो कि स्व. बलिराम कश्यप के नाम पर है उसका नामकरण कांग्रेस के द्वारा स्व. महेंद्र कर्मा के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव के बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना मे अनुसूचित जाति परिवार के पांच व्यक्तियों की हत्या जिसे सरकार आत्महत्या बताने का प्रयास कर रही है, उक्त पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं उच्चस्तरीय जांच सहित प्रदेश में चहुओर फैली अराजकता के विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया। स्व. बलिराम कश्यप अमर रहे के नारे लगाते भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों से नाम बदलने की छोटी राजनीति से ऊपर उठने की नसीहत देते प्रदेश के विकास में योगदान देने की बात कही। पुतला दहन कार्यक्रम जिले के सभी दस मंडलों बड़े राजपुर, माकड़ी, केशकाल, फरसगांव, मर्दापाल, बीजापुर, उत्तर एवं दक्षिण कोंडागांव में आयोजित हुआ। जहाँ मंडल अध्यक्षों ने अपने - अपने मंडल में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। हिन्दुस्थान समाचार / राजीव गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in