kondagaon-bjp-celebrates-babasaheb39s-birth-anniversary-as-harmony-day
kondagaon-bjp-celebrates-babasaheb39s-birth-anniversary-as-harmony-day

कोंडागांव: भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब की जयंती

कोंडागांव, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर देश भर के भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इसी क्रम में कोंडागांव जिले के सभी मंडलों में बाबा साहब की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय अटल सदन भाजपा कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि और प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने विचार प्रकट करते कहा कि समता मूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने और देश को प्रगतिशील संविधान देने की दिशा में बाबा साहेब के योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों सहित सभी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in