kondagaon-auction-of-mangoes-in-government-plantations-from-april-16-to-21
kondagaon-auction-of-mangoes-in-government-plantations-from-april-16-to-21

कोंडागांव : शासकीय रोपणियों में आम की नीलामी 16 से 21 अप्रैल तक

कोण्डागांव, 12 अप्रैल (हि.स.)। कार्यालय सहायक संचालक उद्यान कोण्डागांव द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार शासकीय रोपणी फरसगांव, कोपाबेड़ा, अडेंगा, टेंवसा के आम की फसल की नीलामी की जानी है। जिसके अनुसार शासकीय उद्यानिकी रोपणी ग्राम फरसगांव में 27 क्विंटल आम का 16 अप्रैल, शासकीय उद्यानिकी रोपणी कोपाबेड़ा में 80 क्विन्टल आम का 17 अप्रैल, शासकीय उद्यानिकी रोपणी अडेंगा में 25 क्विन्टल आम का 19 अप्रैल, शासकीय उद्यानिकी रोपणी टेंवसा में 222 क्विन्टल का 21 अप्रैल को रोपणियों में ही दोपहर 01.00 बजे से नीलामी की जानी है। इस संबंध में इच्छुक फल विक्रेता एवं क्रेता गण उपरोक्त रोपणियों में निर्धारित तिथियों में नियत समय पर उपस्थित होकर बोली में भाग ले सकेंगे। नीलामी के पूर्व उक्त नीलामी के संबंध में नियम एवं शर्तों की जानकारी हेतु संबंधित रोपणी में जाकर कोविड-19 आदेशों का पालन करते हुए अवलोकन किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in