kondagaon-5-ganja-smugglers-arrested-while-transporting-ganja-by-auto-vehicle
kondagaon-5-ganja-smugglers-arrested-while-transporting-ganja-by-auto-vehicle

कोण्डागांव : आटो वाहन से गांजा परिवहन करते हुए 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार

कोण्डागांव, 24 फरवरी (हि.स.)। जिले के पड़ोसी राज्य उडीसा के उमरकोट से कोण्डागांव होते हुये रायपुर की ओर से बनारस, उत्तर प्रदेशएवं बिहार लेकर जाने के लिए अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोण्डागांव पुलिस के द्वारा रायपुर नाका कोण्डागांव में नाकाबंदी कर आटो वाहन से अवैध गांजा 36.500 किलोग्राम परिवहन करते हुए 5 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काले रंग के तीन पहिया आटो वाहन क्रमांक ओडी 24 डी 8054 में अभिमन्यु नायकपिता श्याम नायक निवासी भालुगुडा उमरकोट उडीसा एवं मध्य सीट पर एक महिला व 3पुरूष कुनाल कुमार पिता बुन्देला ठाकुर निवासी दरियाछपरा थाना साहेबगंज जिलामुजफ्फरपुर बिहार, धर्मेन्द्र पाण्डेय पिता हृदयनारायण पाण्डेय निवासी सकुन्तला निवास जिला बक्सर बिहार, मनोज कुमार गुप्ता पिता स्वअशोक कुमार गुप्ता निवासी जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश व महिला प्रियंमबदा उर्फ आरजू उर्फ रिंकी मिश्रा पति स्व0 संजय मिश्रा जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश के द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 36.500 किलोग्राम को परिवहन करते पाये जाने से उक्त आरोपितों के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/2021 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जप्त गांजा 36.500 किलोग्रामअनुमानित बाजार मूल्य 02 लाख 56 हजार रुपये एक नग आटो कीमती 0150 हजार रुपये, 05 नग मोबाईल कीमती -08 हजार 5 सौ रुपये, एवं नगदी रकम जप्त किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in