kondagaon---3-dead-2-serious-in-road-accident-on-national-highway-30
kondagaon---3-dead-2-serious-in-road-accident-on-national-highway-30

कोंडागांव - राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गंभीर सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 गंभीर

कोंडागांव 20 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम घोड़ागांव के समीप गंभीर सड़क हादसे में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार आर्टिग कार क्रमांक सीजी 26 ई 3046 में सवार होकर कुछ लोग राजनांदगांव से सुकमा जाने के लिए निकले थे ,इसी दौरान मंगलवार शाम 5 बजे के लगभग इनकी आर्टिगा कार कोंडागांव जिले के ग्राम घोड़ागांव के समीप नेशनल 30 पर बने पुलिया से सीधे जा भिड़ी। जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मृत्यु हो गयी है जिसमें 2 पुरूष 1 महिला शामिल हैं, और अन्य घायलों में 2 की हालत गंभीर हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल कोंडागांव में होना बताया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in