धर्मिक पुस्तकें पढ़ लाॅक डाउन का पालन कर रहे विधायक कोचे मुंडा

धर्मिक पुस्तकें पढ़ लाॅक डाउन का पालन कर रहे विधायक कोचे मुंडा

कोरोना से बचाव के लिए लाॅक डाउन का कड़ाई से पालन हो: कोचे मुंडा खूंटी, 29 मार्च(हि .स.)। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा लाॅक डाउन के कारण इन दिनों में अपने रांची स्थित घर में परिवार के साथ 24 घंटे समय बीता रहे हैं। विधायक बताते हैं कि कभी इतनी फुर्सत नहीं मिलती थी। पहली बार इतनी लंबी अवधि तक परिवार के साथ रहने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि वे गीता, रामायण जैसी धार्मिक पुस्तकों के अलावा कानून की पुस्तकें भी पढ़ रहे हैं। वे कहते हैं कि मेरे परिवार के सदस्य भी एक दूसरे से दूरी बनाकर रह रहे हैं। कोचे मुंडा ने कहा कि इन दिनों रामायण और महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन पर फिर शुरू हो गया है। पूरा परिवार एक साथ बैठकर सीरियल का आनंद लेते हैं। विधायक बागवानी सहित अन्य कार्याें में भी अपना समय व्यतित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक मेहनत भी जरूरी है, इसलिए कुछ समय वे बागवानी और सफाई में देते हंै। उन्होंने बताया कि अधिकांष समय वे धार्मिक पुस्तकें ही घर में पढ़ते रहते हैं। वे कहते हैं, कानून की किताबों से नयी-नयी जानकारियां मिलती है। अभी मौका मिला है, तो इस समय का भी सदुपयोग कर लेता हूं। कोरोना वायरस के संबंध में विधायक ने कहा कि अपने और परिवार की सुरक्षा से ही दूसरों की भी सुरक्षा होगी। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग ही इस महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय है। हमें प्रधानमंत्री का सम्मान करते हुए और अपनी प्राण रक्षा के लिए घरों में रहना जरूरी है। जितना अधिक समय तक हम एक दूसरे के संपर्क से दूर रहेंगे, उतनी जल्दी कोरोना पर काबू पाया जायेगा। विधायक ने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस या लाॅक डाउन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने दस लाख रुपये विधायक निधि से दिये हैं। सिमडेगा जिले के लिए भी अलग से 10 लाख रुपये दिये गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in