डीएम ने खरीफ विपणन धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
डीएम ने खरीफ विपणन धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

डीएम ने खरीफ विपणन धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा,27 जून(हि.स.)। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को समाहरणालय सभा कक्ष में खरीफ विपणन मौसम 2019-20 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक की। अधिप्राप्ति में की गई धान की मात्रा के विरूद्ध पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा आपूर्ति की गई सी.एम.आर. की समीक्षा में बताया गया कि कुल-920 लॉट सी.एम.आर. पैक्सों द्वारा एस.एफ.सी. को जमा किया जाना है। लेकिन अबतक 760 लॉट ही सी.एम.आर. जमा किये गये हैं। 160 लॉट सी.एम.आर. जमा किया जाना शेष है। जिलाधिकारी ने सी.एम.आर. जमा किये जाने की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों से प्रखंडवार समीक्षा कर कहा कि अब तक सी.एम.आर. लॉट शेष क्यों है। सबसे अधिक सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत 30 लॉट सी.एम.आर. बचे हुए हैं। जिसे जमा किया जाना है। कहरा और सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की प्रगति भी असंतोषजनक पायी गई। जहां अधिक संख्या सी.एम.आर. लॉट शेष हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सी.एम.आर. के भंडारण हेतु जगह की समस्या नहीं है। समीक्षोपरांत धीमी प्रगति को गम्भीरता से लिया। वहीं सभी पैक्सों को भी कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी पैक्स बचे सभी लॉट जमा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सी.एम.आर. की शत- प्रतिशत आपूर्ति के पश्चात हीं पैक्सों की निलंबित जन वितरण प्रणाली को अनुज्ञप्ति बहाल करने पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पैक्सों का जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति अगले 15 जुलाई तक निलंबित है। अतएव सभी पैक्सों को अगले एक सप्ताह के अंदर सी.एम.आर. की आपूर्ति एस.एफ.सी. को करने के निर्देश दिये गये। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in