kawardha-take-necessary-measures-to-prevent-heat-and-infection-diseases-collector
kawardha-take-necessary-measures-to-prevent-heat-and-infection-diseases-collector

कवर्धा : लू और संक्रमण बीमारियां से बचाव के जरूरी उपाय अपनाएं : कलेक्टर

कवर्धा, 09 अप्रैल (हि.स.)। इस साल भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए लू से बचाव, प्रबंधन करने के साथ-साथ अन्य मौसमी बीमारियों और संक्रमण बीमारियों से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने इस वर्ष भीषण गर्मी और धूप की वजह से लगने वाले लू से बचने लू से बचने के जरूरी उपाय अपनाने के लिए आमजनों से अपील की है। कलेक्टर ने लू से बचाव एवं प्रबंधन के लिए रोकथाम-आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए भी दिए है। कलेक्टर शर्मा ने जिले में प्रतिदिन लू से प्रभावितों की जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कलेक्टरों को अपने जिलों में लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के इस मौसम में तापमान और बढ़ने की संभावना है। गर्मी के मौसम में लोगों को लू से प्रभावित होने की संभावना रहती है। सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर पर के विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण शरीर का तापमान अनियंत्रित हो जाता हैं। शरीर की जैविक क्रियाओं को प्रभावित करता हैं। इस स्थिति को लू लगना (हीट स्ट्रोक) के नाम से जाना जाता है। जिसके कारण लू लगने की अधिक संभावना होती है। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in