‘कश्मीर के रक्षक’ ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
‘कश्मीर के रक्षक’ ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

‘कश्मीर के रक्षक’ ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

जम्मू, 14 जून (हि.स.)। कश्मीर के रक्षक ब्रिगेडियर राजिन्द्र सिंह को उनकी 1210ीं जयंती पर रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वर्ष 1947 में पाकिस्तानी कबायलियों द्वारा कश्मीर पर किए गए हमले के दौरान ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह ने पाकिस्तानी हमलावरों से कश्मीर को बचाने के दौरान शहादत पाई थी। भाजपा जम्मू पूर्व की तरफ से इस सिलसिले में एक कार्यक्रम का आयोजन सुरेश भारती, भाजपा पूर्व मंडल सचिव ने किया जिसमें युधवीर सेठी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के अलावा रमेश गुप्ता, संजीव साहनी, नरेश अबरोल, अवविंद खजुरिया, नीरू आनंद, वेद प्रकाश पाधा, भूपेश्वर सिंह, रोहित बड़ेयाल, सुभाष निखिल रॉय, परवीन केरनी मंडल अध्यक्ष और प्रोफेसर सुरेश भी मौजूद थे। उन्होंने कश्मीर के रक्षक को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता युद्धवीर सेठी ने कहा कि जम्मू बहादुर डोगरों की भूमि है जिन्होंने शत्रु के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और देश की सेवा करने में गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह कबायली हमले के दौरान थोड़े से सैनिकों के साथ दुश्मन के साथ लड़े और उनको श्रीनगर शहर की ओर आगे बढ़ने से रोके रखा। वह बहादुरी से लड़े और 27 अक्टूबर 1947 को उन्होंने शहादत प्राप्त की थी। भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह उन्होंने जम्मू और कश्मीर के इतिहास को बदल दिया। सुरेश भारती ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह और उनकी टीम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ पाकिस्तानी हमलावरों का मुकाबला किया और उन्हें कई दिनों तक उड़ी में रोका और इस तरह हजारों लोगों की जान बचाई। उन्होंने 1947 में दुश्मनों के आक्रमण से राज्य की रक्षा करते हुए ब्रिगेडियर की वीर उपलब्धियों और उनके सर्वाेच्च बलिदान को भी रेखांकित किया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in