कासगंज से 89 दिनों के बाद 1718 भट्टा श्रमिकों को लेकर झारखंड के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी
कासगंज से 89 दिनों के बाद 1718 भट्टा श्रमिकों को लेकर झारखंड के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी

कासगंज से 89 दिनों के बाद 1718 भट्टा श्रमिकों को लेकर झारखंड के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी

कासगंज,19 जून (हि.स.)। आगामी दिनों में बरसात का मौसम प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में जनपद में संचालित समस्त भटटो का कार्य प्रभावित होगा भट्टा श्रमिक पूरी तरह बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में भट्टा श्रमिकों ने जिला प्रशासन से अपने गृह क्षेत्र में जाने की मांग उठाई। इस पर जिला प्रशासन ने पहल की और शुक्रवार की शाम 7 बजे कासगंज जंक्शन से झारखंड जमुई रेलवे स्टेशन तक के लिए एक ट्रेन रवाना की गई। 89 दिनों के बाद कासगंज जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन में 1718 भट्टा श्रमिक अपने गंतव्य को गए हैं। कासगंज जंक्शन से देर शाम 7 बजे रवाना हुई स्पेशल श्रमिक रेलगाड़ी में सवार श्रमिकों एवं उनके परिजनों के खानपान की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई। खाने के पैकेट के साथ-साथ पानी की बोतल एवं बच्चों के लिए जूस भी उपलब्ध कराया गया। यह सवारी रेलगाड़ी शनिवार की सुबह 7 बजे जमुई (झारखंड) रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उक्त रेलगाड़ी से रवाना हुए 1718 भट्टा श्रमिकों को भेजने का प्रबंध उनके संबंधित भट्टा संचालकों द्वारा किया गया है। उप जिलाधिकारी सदर ललित कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर आरके तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि समस्त भट्टा श्रमिकों की सबसे पहले थर्मल स्कैनिंग कराई गई है। उनका समस्त ब्योरा जिला प्रशासन द्वारा सूचीबद्ध किया गया है। इसके पश्चात ही सभी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक साथ हुई इतनी भीड़ के चलते दोपहर बाद 4 बजे से श्रमिकों का पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इन्हें मास्क भी वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रवाना किए गए श्रमिकों में अधिकांशतः बिहार एवं झारखंड के लोग हैं जो शनिवार की सुबह तक अपने गृह क्षेत्र पहुंच जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ पुष्पेंद्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in