लॉकडाउन के दौरान करीना कपूर ने शेयर की बेटे तैमूर अली खान की बनाई पेंटिंग

लॉकडाउन के दौरान करीना कपूर ने शेयर की बेटे तैमूर अली खान की बनाई पेंटिंग

मोनिका शेखर लॉकडाउन के दौरान सभी सेलिब्रिटीज अपने घरों में समय बिता रहे हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने प्रशंसकों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रहे हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर के साथ अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। वह अपने प्रशंसकों के लिए नियमित रूप से अपडेट साझा करती रहती हैं। लॉकडाउन के बीच करीना अक्सर सैफ अली खान और तैमूर अली खान के साथ अपने जीवन के बारे में जानकारी साझा करती हैं। हाल ही में बेबो ने तैमूर की बनाई पेंटिंग को साझा किया। तैमूर ने ट्रिपल स्कूप आइसक्रीम की तस्वीर बनाई है। करीना ने लिखा-'दुनिया तुम्हारी आइसक्रीम है मेरे प्यार। घर का पिकासो। क्वारन-टिम-डायरी।' करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड्स में एक हैं। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने घर पर रहकर अपने शौक को पूरा कर रहे हैं या अपने घरों के काम में व्यस्त हैं। करीना ने हाल में सोशल मीडिया पर लिखा था कि डियर इंडिया, आइए, इसे साथ मिलकर करें। जिम्मेदार बनिए, घर में रहिए और सुरक्षित रहिए। वहीं करीना ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया था, जिसमें सैफ अली खान आगे चल रहे हैं और उनके पीछे तैमूर। करीना कपूर खान को आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान और इरफान खान थे। यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in