करीना कपूर खान ने बहन करिश्मा कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
करीना कपूर खान ने बहन करिश्मा कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

करीना कपूर खान ने बहन करिश्मा कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

सुरभि सिन्हा अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर छोटी बहन एवं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों बहनों के बचपन की अनदेखी तस्वीरें और करिश्मा की फिल्मों के कुछ झलकियां हैं। इसके साथ ही करीना ने एक प्यारा और भावुक नोट भी लिखा है। करीना ने लिखा-'सबसे ज्यादा प्योर और कीमती प्यार। मेरी बहन, मेरी दूसरी मां और मेरी बेस्ट फ्रेंड। ये अल्टीमेट दीवा के लिए है। हैप्पी बर्थडे लोलो। काश हमारी मॉर्निंग फोन चैट हमेशा चलती रहे।' करीना की इस पोस्ट पर उनकी बहन करिश्मा कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'आई लव यू। थैंक्यू मेरी बेबो।' इसके साथ की करिश्मा ने करीना की इस पोस्ट को रिपोस्ट भी किया है। सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स में से एक है। करिश्मा कपूर ने साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने अभिनय करियर की शरुआत की थी।इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई और अपने शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में सफलता की उचाइयों को छुआ। उनकी प्रमुख फिल्मों में जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना अपना, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, फिजा, जुबैदा, डेंजरस इश्क आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आई हैं, जिसमें नच बलिये, आजा माहि वे, हंस बलिये आदि शामिल हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में भी नजर आई है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in