kanker---a-female-ganja-smuggler-arrested-with-82-kg-of-ganja
kanker---a-female-ganja-smuggler-arrested-with-82-kg-of-ganja

कांकेर- 82 किलो गांजा सहित एक महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार

कांकेर, 23 फरवरी (हि.स.)। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पिपरौद से पुलिस ने आज सुबह एक महिला गांजा तस्कर को 82 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।स्वीफ्ट कार में गांजा तस्करी करते हुए महिला गांजा तस्कर का वाहन चालक साथी भी उसके साथ था। लेकिन वह महिला साथी को छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के कब्जे से कार में रखे 82 किलो गांजा जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 4 लाख रूपए बरामद कर तस्करी में उपयोग होने वाले स्वीफ्ट कार भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार महिला गांजा तस्कर मध्यप्रदेश के शाहपुर की निवासी है, तथा फरार आरोपी वाहन चालक भी मध्यप्रदेश के रायसेन का निवासी है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in