दिल्ली से कांगड़ा लौटे दो लोग निकले कोरोना संक्रमित, संक्रमितों में दिल्ली पुलिस का कर्मचारी और छात्रा
दिल्ली से कांगड़ा लौटे दो लोग निकले कोरोना संक्रमित, संक्रमितों में दिल्ली पुलिस का कर्मचारी और छात्रा

दिल्ली से कांगड़ा लौटे दो लोग निकले कोरोना संक्रमित, संक्रमितों में दिल्ली पुलिस का कर्मचारी और छात्रा

धर्मशाला, 02 जून (हि.स.)। कांगड़ा जिला में एक दिन की राहत के बाद आज फिर दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं यह दोनों ही दिल्ली से कांगड़ा लौटे थे। संक्रमित पाए गए इन दो लोगों में एक 22 साल की छात्रा है जो बीते 26 मई को दिल्ली से स्पाइस जेट की फलाइट से कांगड़ा पंहुची थी। यह शाहपुर उपमंडल के भनियारा गांव से सम्बधित है। वहीं दूसरा व्यक्ति दिल्ली पुलिस में सेवारत है जो बीते 27 मई को दिल्ली से निजी कार द्वारा कांगड़ा लौटा था। 56 वर्षीय यह व्यक्ति कांगड़ा उपमंडल के सुनेहड़ गांव से सम्बधित है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि इन दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें इन दोनों की रिपेार्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए दोनों को बैजनाथ स्थित कोविड केयर सेंटर में भेज दिया गया है। उधर इन दो नए मामलों के आने के साथ ही कांगड़ा में संक्रमितों का आंकड़ा 89 पंहुच गया है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पंहुचा 89, सक्रिय मामले हुए 56 वहीं सात नए मामलों के साथ जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89 पंहुच गई है। जिला में सक्रिय मामले अब 56 हो गए हैं। वहीं अब तक 32 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in