कमलनाथ पर चीनी एजेंट होने का आरोप लगाते हुए फूंका पुतला
कमलनाथ पर चीनी एजेंट होने का आरोप लगाते हुए फूंका पुतला

कमलनाथ पर चीनी एजेंट होने का आरोप लगाते हुए फूंका पुतला

छतरपुर, 28 जून (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर यूपीए सरकार में वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीनी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाते हुए भाजपा ने रविवार को प्रदेश के आह्वान पर जगह-जगह पुतला फूंका। जिला मुख्यालय पर छत्रसाल चौक पहुंचकर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व मंत्री ललिता यादव, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पूर्व नपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित भाजपा नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपाई बोले भारतीय व्यापार को किया चौपट नौगांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण आशू मिश्रा के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण आशू मिश्रा ने कहा कि की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमारे भारतीय व्यापार को चौपट करने का अपराध किया है इसलिए प्रदेश संगठन के आव्हान पर पुतला दहन किया है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि रिछारिया, जिला उपाध्यक्ष सूरजदेव मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र शिवहरे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। चीन का अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रही कांग्रेस: अरविंद पटैरिया बमीठा में क्षेत्रीय सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान पर भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में नारेबाजी की गई और चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर श्री पटैरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस अप्रत्यक्ष रूप से चीन का साहयोग कर रही है जो कि निंदनीय है। इस मौके पर सुरेंद्र नगरिया, पुष्पेंद्र अवस्थी, देवेंद्र पाठक, उमेश शुक्ला, संदीप चौबे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतले के साथ निकाली रैली, जम कर हुई नारेबाजी हरपालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेहरू गेट पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व पूरे नगर में कमलनाथ के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई। श्री परिहार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चीनी व्यापार भारत में फैलाने के लिए चीन की मदद की है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय, भाजपा नेता अरुण अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह राजावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / पवन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in