जुलाई मनेगा मलेरिया माह के रूप में - डाॅ सिन्हा
जुलाई मनेगा मलेरिया माह के रूप में - डाॅ सिन्हा

जुलाई मनेगा मलेरिया माह के रूप में - डाॅ सिन्हा

चित्रकूट,25 जून (हि.स.)। नोडल अधिकारी डॉ वीके सिन्हा ने बताया कि मलेरिया माह एक जुलाई से शुरु होकर 31 जुलाई तक चलेगा। मलेरिया से बचाव के प्रति लोगो को जागरूक करने को यह माह मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मलेरिया परजीवी रोगाणु प्लाज्मोडियम से होती है। यह मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह रोगाणु व्यक्ति की लाल रक्त कोशिकाओं में फैल जाते हैं। जिसके कारण मलेरिया होता है। मलेरिया में व्यक्ति को ज्यादा देर तक बुखार आता है और यह बुखार प्रतिदिन 3-4 घंटे तक रहता है। इसका प्रभाव 10 से 12 दिन तक रहता है। तेज बुखार के साथ ठंड लगना, उल्टी, दस्त, तेज पसीना आना तथा शरीर का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से बढ़ जाना, सिरदर्द, शरीर में जलन तथा बुखार उतरने के बाद रोगी को कमजोरी महसूस होना आदि मलेरिया के लक्षण हैं। गुरुवार को नोडल अधिकारी डॉ वीके सिन्हा ने बताया कि इस बार फ्रंटलाइन वर्कर को कुंडी और दरवाजा बिना छुए ही आवाज देकर लोगों को घरों से बाहर बुलाने के लिए हिदायत दी गई है। इसके साथ ही इस बार आशा घर घर जाकर स्लाइड नहीं बनाएंगी, जरूरी होने पर सम्बंधित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर वहीं स्लाइड बनवाई जाएगी। बुखार के साथ जोड़ों में दर्द से चिकनगुनिया,बुखार के साथ बेहोशी की स्थिति में जेई और बुखार के साथ खांसी जुखाम, सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना हो सकता है। इसके लिए फ्रंटलाइन वर्कर लोगों को जागरूक करेंगी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आर के सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में 31242 स्लाइड बनाई गई। जिसमें 706 मरीज पाए गए। वर्ष 2018 में 40643 स्लाइड बनाई गई। जिसमें 426 मरीज पाए गए। वर्ष 2019 में 51210 स्लाइड बनाई गई। जिसमें 319 मरीज पाए गए। सभी को उपचारित कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in