झारखंड वनाचल आंदोलनकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 55,555 रूपय की धनराशि
झारखंड वनाचल आंदोलनकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 55,555 रूपय की धनराशि

झारखंड वनाचल आंदोलनकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 55,555 रूपय की धनराशि

धनबाद , 26 जून (हि.स.) । वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ जारी संघर्ष में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड वनाचल आंदोलनकारी मोर्चा ने शनिवार को डीसी अमित कुमार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 55 हजार 555 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। मोर्चा के प्रदेश संयोजक देहु महतो ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संघर्ष करने के लिए झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में उपायुक्त के माध्यम से डिमांड ड्राफ्ट दिया गया है। इस विषम परिस्थिति में मोर्चा ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद महतो, ईश्वर मरांडी, जुल्फिकार अली, अतुल सिंह, हराधन रजवार, लखन प्रमाणिक, नारायण दास, हराधन दास, विष्णु मोदी, उमा यादव, शशि भूषण पांडेय, शिव शंकर महतो, प्रो. प्रमोद कुमार गजरे समेत अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in