भारत- चीन सीमा विवाद पर जयवर्धन सिंह का बयान, कहा- यह मोदी सरकार का फेलियर है
भारत- चीन सीमा विवाद पर जयवर्धन सिंह का बयान, कहा- यह मोदी सरकार का फेलियर है

भारत- चीन सीमा विवाद पर जयवर्धन सिंह का बयान, कहा- यह मोदी सरकार का फेलियर है

भोपाल, 17 जून (हि.स.)। पूर्वी लद्दाख के गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार रात हुई हिंसक झड़प और भारत के 20 जवानों के शहीद होने के बाद केन्द्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। मप्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भारत- चीन सीमा विवाद को मोदी सरकार का फेलियर बताया है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भोपाल-भारत चीन सीमा विवाद में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि हमारे सैनिकों का शहीद होना दु:खद है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि घटना के 20 घण्टे के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ नहीं कहा है। यह मोदी सरकार का फेलियर है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के समय हमारे सैनिकों के पास हथियार क्यों नहीं थे। चुनाव के वक्त भाजपा सेना का नाम लेकर फायदा उठाती है। लेकिन इतनी बड़ी घटना पर चुप्पी कई सवाल उठाती है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in