जमशेदपुर में भाजपाई कल से करेंगे व्यक्तिगत संपर्क अभियान का आगाज
जमशेदपुर में भाजपाई कल से करेंगे व्यक्तिगत संपर्क अभियान का आगाज

जमशेदपुर में भाजपाई कल से करेंगे व्यक्तिगत संपर्क अभियान का आगाज

जमशेदपुर, 09(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दुसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर व्यक्तिगत सम्पर्क अभियान की शुरूवात कल बुधवार से की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा राज्य के सभी जिलों में व्यक्तिगत संपर्क अभियान एक साथ प्रारंभ किया जा रहा है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में जिले के वरीय नेतागण की उपस्थिति में अभियान का आगाज किया जाएगा। मंगलवार शाम जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी। बताया गया कि मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्षगाँठ पर पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी ने यह अभियान प्रारंभ किया है। जनसंवाद व जनसंपर्क पार्टी की महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक हैं। कोरोना संकट के बीच विभिन्न मंडल के कार्यकर्ता 2-3 लोगों के समूह बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव के लिए सावधानियां वाले लिखित पत्र समेत केंद्र सरकार की उपलब्धि वाले पत्रक को घर-घर पहुंचाएंगे। घर-घर संपर्क में दो से तीन कार्यकर्ता के समूह ही जनता से संपर्क करेंगे इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन, क्वारंटीन सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर कार्यकर्ताओं के जाने पर पूर्ण रूप से मनाही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं फेसमास्क व सेनेटाइजर उपयोग का भी निर्देश दिया गया है। जमशेदपुर महानगर के मंडलो मे आयोजित होने वाले व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम हेतु प्रमुख नेता गणों की सूचीः जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा 1) बिरसानगर - श्री भूपेंद्र सिंह 2) बारीडीह। - श्री संजीव सिंह 3) सीतारामडेरा - श्री चंद्रशेखर मिश्रा 4) गोलमुरी। - श्री खेमलाल चौधरी 5) साकची पूर्वी - श्री गुरदेव सिंह राजा 6) टेल्को। - श्री पवन अग्रवाल 7) बर्मामाइंस। - श्री राम बाबू तिवारी जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा :- --------------------------------------------- 1) मानगो। - श्री देवेंद्र सिंह 2) उलीडीह। - श्री राजेश शुक्ला 3) कदमा। - सांसद श्री विधुत वरण महतो 4) सोनारी। - श्री चितरंजन बर्मा 5) बिस्टुपुर। - श्री दिनेशानंद गोस्वामी 6) आज़ादनगर - श्री मनोज सिंह 7) साकची पश्चिम - श्री भरत सिंह जुगसलाई विधानसभा :- 1)कमलपुर। - श्री संजीव मिश्रा 2) पटमदा। - श्री पोरेश मुखी 3) बोड़ाम। - श्री मुचीराम बाउरी 4) एम जी एम -श्री विमल बैठा 5)परसुडीह। -श्री राज कुमार सिंह 6)घोड़ाबांधा। - श्री दिनेश कुमार 7)गोविंदपुर। - श्रीमती कल्याणी शरण 8)जुगसलाई। - श्री अनिल मोदी पोटका विधानसभा :- ---------------------------------- 1)पोटका। - श्री हलधर नरायण साह 2) आसनबनी। - श्री उत्तम भगत 3) कव्वाली। - श्री चंद्र शेखर गुप्ता 4) बागबेड़ा। - श्रीमती मेनका सरदार 5)सुंदरनगर। - श्री अमरजीत सिहं राजा 6)घाघीडीह। - श्री अभय सिंह हिन्दुस्थान समाचार/ रवि / सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in