jagdalpur-traders-formed-a-committee-of-11-members-to-negotiate-with-the-administration
jagdalpur-traders-formed-a-committee-of-11-members-to-negotiate-with-the-administration

जगदलपुर : व्यापारियों ने प्रशासन से वार्तालाप के लिए 11 सदस्यों की बनाई समिति

जगदलपुर, 30 जून (हि.स.)। शहर के गोल बाजार के नवनिर्माण के लिए व्यापारियों की ओर से प्रशासन को अब तक निर्माण की सहमति नहीं दी है। वहीं व्यापारियों ने बुधवार को प्रशासन से वार्तालाप के लिए 11 सदस्यों की समिति बनाने का निर्णय लिया। इनके सहयोग के लिए नवीन ठाकुर अधिवक्ता को जो पूर्व से प्रकरण देख रहे है, उनको अपना विधिक सलाहकार नियुक्त किया है। व्यापारियों के 11 सदस्यों की समिति में योगेश थवानी, अभिमन्यु ठाकुर, निवेश जैन, विवेक जैन, हामिद, अभय शुक्ला, अजय पटवा, श्रेयांश वर्धन जैन, विकास जैन, वेदांत दीक्षित तथा अन्य सदस्यों में अनीश दीवान, केशव किशोर गुप्ता व हरपाल सिंह राठौर को शामिल किया गया है। शहर के गोल बाजार के नवनिर्माण के लिए नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल व्यापारियों के साथ हुई बैठक में प्रशासन की ओर से बनाये गये पूरी योजना पर आपत्ति जताई और कहा कि वर्तमान स्थिति में यह प्लानिंग उचित नहीं है। व्यापारियों ने आपत्ति जताते हुए केवल ग्राउंड फ्लोर के नक्शा बनाये जाने का प्रस्ताव दिया है, साथ ही इसके बाद आगे के निर्माण के लिए उस पर चर्चा कर नए सिरे से भवन निर्माण अपने स्वयं के खर्च पर करने की योजनाएं बनाये जाने का प्रस्ताव दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in