जगदलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। भाजयुमो की प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी को वनवासी विकास समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा बिलासपुर में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन के द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय हे कि महिलाओं को उनके कानूनी जानकारी देने व अन्य समाज से जुड़े कार्य करने व ग्रामीणों की आवाज बनकर शासन-प्रशासन को जगाने का कार्य कर रही दीपिका शोरी के सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित जिले मे समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वनवासी विकास समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित इस मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में पद्मश्री एवं समाज सेविका फूलबासन के द्वारा स्मृति चिन्ह शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया है। दीपिका ने पद्मश्री फूलबासन को सुकमा आकर यहां की महिलाओं के बीच अपने साथ कार्यकर उन्हें जागरूकता की ओर अग्रसर करने में सहयोग करने का निमंत्रण दिया तो पद्मश्री फूलबासन ने भी बहुत जल्द सुकमा आने का वादा किया। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे